देवरिया, मार्च 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। विश्व क्षय रोग दिवस पर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जनपद की 192 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित होने पर संबंधित ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र एवं गांधी प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन को समय से जांच, पूर्ण उपचार एवं व्यापक जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने में ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने आमजन से अपील किया कि मरीज से नहीं, मर्ज से दूरी बनाएं का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी मरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.