देवरिया : विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- देवरियाकोठी, एसं। धरफरी गांव में बुधवार सुबह घर में फंदे से लटका महिला का शव मिला। मृतका प्रियंका देवी (25) थी। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर अपर थानेदार अमरेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहीं, एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया। प्रियंका के ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं। होरील राम ने बताया कि बेटी दो फाइनेंस कंपनी से करीब दो लाख रुपए कर्ज लिया था। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और अन्य कर्मी लगातार दबाव बना रहे थे। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.