देवरियाकोठी : युवती का कुएं में मिला शव
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- देवरियाकोठी, एसं। थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव स्थित एक कुएं में सोमवार दोपहर युवती का शव मिला। मृतका रामचंद्रपुर निवासी बबलू महतो की 17 वर्षीया पुत्री राजनंदनी कुमारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। स्थानीय लोगों में युवती का किसी युवक से प्रेम-प्रसंग की चर्चा है। इधर, थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि जिस कुएं में युवती की लाश मिली है, वह लोहे की जाली से पैक था। मामला संदिग्ध लग रहा है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.