सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायती राज विभाग द्वारा बर्डपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के देवरा चौधरी स्थित पंचायत भवन में आधार सेवा केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए दूरस्थ केंद्रों या बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।ग्राम्य विकास अधिकारी राजदीप मिश्र ने बताया कि पहले आधार पंजीकरण और संशोधन की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लोगों को दूर स्थित केंद्रों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब पंचायत भवन में ही आधार केंद्र संचालित होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। यहां न...