छपरा, मई 9 -- नगरा। खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव में देवरानी-जेठानी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दोनों मृतकाओं के परिजनों के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों मामलों में ससुराल पक्ष के पति,सास-ससुर सहित अन्य को नामजद किया गया है। मृतका प्रीति कुमारी के पिता गोसी अमनौर निवासी चंद्रभूषण प्रसाद कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि नवंबर 2022 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी धूमधाम से की थी। शादी के बाद पति मोहन सिंह,भैसुर नागा सिंह,सास मनोरमा देवी व ससुर रमेश सिंह द्वारा पांच लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मांग पूरी नहीं होने पर सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं दूसरी मृतका ज्योति कुमारी के पिता चाकसबाज निवासी उपेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री को दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल नहीं देने पर ...