गोरखपुर, मार्च 2 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में देवरानी व जेठान के बीच मारपीट के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल डुमरी नम्बर दो के टोला सुचितपुर निवासिनी अमीना खातून का आरोप है कि 28 फरवरी को ग्यारह बजे उसकी देवरानी से झगड़ा हो रहा था। देवरानी ने गांव के लड़के सहवजान, सनवर अली, स‌द्दाम हुसैन, सलमान को बुलाकर मारपीट कराया। देवर सिकंदर अली बीच बचाव करने गया तो उसे भी मारापीटा गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...