औरैया, फरवरी 17 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से देवरानी-जेठानी अपने पांच बच्चों समेत संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया गया कि सोमवार शाम दोनों महिलाएं बच्चों के साथ भोजन करने के बाद घर में सोने चली गई थीं। घर के अन्य सदस्य पास के मकानों में सोने चले गए। सुबह जब परिजन पहुंचे तो दोनों महिलाएं अपने पांच बच्चों सहित घर से गायब मिलीं। उन्हें न पाकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार दोनों महिलाओं के पति बाहर रहकर निजी नौकरी करते हैं। घर पर दोनों महिलाएं बच्चों व सास के साथ रहती थीं। सोमवार रात भी वे घर पर ही थीं, जबकि सास पास में रहने वाले दूसरे बेटे के यहां सोने चली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.