गोंडा, दिसम्बर 14 -- रुपईडीह। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबहा बाजार के निवासी अकबारुल की पत्नी नसीबा ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर गांव के ही फरहीन, सिराज, इरशाद व शहनवाज ने देवरानी जोहरा को अपशब्द कहते हुए मारा पीटा तथा जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि दुबहा बाजार के नसीबा के शिकायती पत्र पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षा के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...