जौनपुर, मार्च 13 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने सरोखनपुर गांव निवासिनी एक महिला के अपनी देवरानी को फावड़े से मार पीटकर घायल कर दिया।मामले में बुधवार को केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि उक्त गांव निवासिनी इंदू गौतम ने तहरीर देकर आरोप लगायी है कि बच्चों के आपसी विवाद में उसकी जेठानी गायत्री ने उसे लात घूंसे व फावड़े से मारकर घायल कर दिया है। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...