हल्द्वानी, मार्च 15 -- हल्द्वानी। मल्ला गोरखपुर नवाबी रोड निवासी 75 वर्षीय वृद्धा लीला देवी ने अपनी देवरानी की बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लीला देवी ने तहरीर में बताया कि बहू मारपीट करने के साथ गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देती है। उनके पति स्वर्गीय भैरव दत्त 1976 में बॉर्डर पर झेलम नदी पार करते समय वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनकी कोई संतान नहीं है। 31 साल से वे अपनी देवरानी के साथ रह रही हैं। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...