कानपुर, जनवरी 1 -- देवराज इंद्र का मान मर्दन करने के लिए हुई थी गोवर्धन पूजा -आचार्य ने भागवत कथा में भगवान की बाल-लीलाओं का किया वर्णन -अजयपुर बनीपारा में वैदिक मंत्रों के बीच श्री विष्णु महायज्ञ में पड़ी अहुतियां फोटो 1 एकेबी 22 परिचय- श्रीमद्भागवत कथा सुनाते आचार्य। रूरा, संवाददाता। देवराज इंद्र का मान मर्दन करने व गोसंवर्धन के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा का शुभारंभ कराया था। गुरूवार को अजयपुर बनीपारा में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए आचार्य ने यह बात कही। इस मौके पर वैदिक मंत्रों के साथ श्री विष्णु महायज्ञ में आहुतियां डाली गईं। अजयपुर बनीपारा में चल रहे विष्णु महायज्ञ में आचार्य रामजी तिवारी ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। यहां पहुंची महिलाओं व युवतियों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के बाद परिसर में चल रही श्री...