देवरिया, मार्च 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र पर जनपद में सांस्कृतिक विरासत व आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देने के लिए डीएम दिव्या मित्तल की पहल पर 23 मार्च को सायं 06.30 बजे से देवरही मंदिर पर भक्ति संध्या व लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने सभी जनपदवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। डीएम ने कहा कि जनपद की मिट्टी में संस्कृति और इतिहास की गहरी जड़ें छिपी हैं, जिन्हें संरक्षित एवं प्रसारित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। भक्ति संध्या कार्यक्रम जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका अंजलि शुक्ला और उनकी टीम द्वारा भक्ति संध्या व देवी जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.