देवरिया, मई 19 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। देवरहा बाबा की तपोस्थली मईल में महर्षि योगीराज देवरहा बाबा वैदिक विश्वविद्यालय खोलने को जमीन की तलाश शुरू हो गई है। पीठाधीश्वर की पहल के बाद सीडीओ के निर्देश पर सोमवार को राजस्व टीम आश्रम पहुंची और पीठाधीश्वर से मुलाकात करने के साथ ही भूमि की तलाश में दिन भर दियारा क्षेत्र में जमी रही। 75 बीघा भूमि विश्वविद्यालय व 12 बीघा भूमि पर्यटन विभाग के लिए चिन्हित की जा रही है। अगर भूमि मिली तो विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार का कदम आगे बढ़ सकता है।कुछ दिन पहले आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर योगी ने शासन व विभिन्न जनप्रतिनिधियों को पत्र भी भेजा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पीठ की ओर से महर्षि योगी राज देवरहा बाबा वैदिक विश्वविद्यालय खोलने की योजना है। इस विश्व विद्यालय में वैदिक मूल्यों अथवा वैदि...