वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। ब्रह्मलीन योगिराज देवरहा बाबा का स्मरण उनकी पुण्यतिथि पर शनिवार को असि स्थित द्वारकाधीश मंदिर में किया गया। दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ द्वारकाधीश मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष हंस बाबा की अध्यक्षता में हुआ। प्रात: अधिकारी रामदास महाराज, कोठारी राम अभिलास दास ने देवरहा बाबा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका उनका पूजन किया। इसके पश्चात भव्य भंडारा हुआ। प्रथम दिन का भंडारा बालक दास महाराज अन्न क्षेत्र जौनपुर की ओर से हुआ। इसमें सैकड़ों साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। साधु-संतों को दान दक्षिणा देकर विदा किया गया। बाबा की पुण्यतिथि पर हो रहे समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, हरिद्वार सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में संत काशी पहुंचे हैं। यह भी पढ़ें- ऋषि परंपरा ...