देवरिया, जुलाई 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। देवरहा बाबा आश्रम मईल रविवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के मुख्य अभियंता आईईएस शिव कुमार कुशवाहा पहुंचे और पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राम-जानकी मार्ग से जुड़ी सड़क के चौड़ीकरण के लिए मांग पत्र सौंपा।पत्रक में उन्होंने बताया कि मईल चौराहे से आश्रम की दूरी चार किमी है। राम-जानकी मार्ग से आश्रम तक सड़क चौड़ीकरण कर दी जाए। सड़क संकरी होने के चलते श्रद्धालुओं को आने जाने में दिक्कत होती है और आए दिन जान की समस्या रहती है। सड़क का चौड़ीकरण होने से इस क्षेत्र का भी विकास होगा और आश्रम पर बाहर से आने वाले लोगों को भी कोई दिक्कत नहीं होगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाबा गरीबनाथ मंदिर का शिखर होगा ऊंचा, साहू पोखर पर ग्लास ब्रिज इस दौरान ...