देवर, ननद और भांजे पर मारपीट व गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप
शामली, जून 20 -- थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में एक विवाहित महिला ने अपने देवर, ननद और भांजे पर मारपीट करने तथा गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम के मोहल्ला ज्वाहर नगर स्थित बड़ी मस्जिद के पास रहने वाली रेशमा पत्नी मोहम्मद हुसैन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में हरियाणा के गुरुग्राम गया हुआ है। आरोप है कि गुरुवार शाम करीब सात बजे वह घर पर अकेली घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान उसका देवर गुलफाम पुत्र जमील, ननद शाहिरां पत्नी महताब तथा भांजा समीर उसके घर पहुंचे। पीड़िता का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.