देवभूमि में दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन! खरीदारों को विशेष छूट देने की तैयारी कर रही धामी सरकार
देहरादून, मई 16 -- उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार नई ईवी पॉलिसी लाने जा रही है। खाड़ी क्षेत्र में तनाव के चलते तेल-गैस के वैश्विक संकट के मद्देनजर सरकार भविष्य की रणनीति के तहत इस दिशा में बढ़ रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कहा कि नई ईवी पॉलिसी को जल्द लागू किया जाएगा। अगली कैबिनेट बैठक में इसे लाया जा रहा है। बकौल मुख्यमंत्री, इसके जरिये न केवल वाहन खरीदने वाले लोगों को राहत दी जाएगी, बल्कि ईवी वाहनों को बनाने वाले उद्योगों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में तनाव की वजह से कच्चे तेल-गैस की कमी से वैश्विक संकट पैदा हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में अभी इस स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.