देहरादून, अक्टूबर 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर द्वारा शनिवार को धर्मपुर विधानसभा के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को 25 साल सेवा के आंगन का उत्सव के रुप में मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि देवभूमि में आकर काम करना वह अपना सौभाग्य मानती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना और इस सपने को पूरा करना हरेक भारतीय का कर्तव्य होना चाहिए। विकसित भारत की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे है। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ जो माताओं बहनों को समान अधिकार की पैरवी करता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की ओर से चिकित्सा शिविर आयोज...