देहरादून, जून 22 -- देहरादून। देवभूमि महासभा के बैठक में शहर की बढ़ती गर्मी और पेड़ो के रखरखाव पर चर्चा की गई। सोमवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में महासभा के अध्यक्ष प्रमोद कपरूवाण शास्त्री ने कहा कि सरकार विकास के नाम पर लगातार वृक्षों का दोहन कर रही है जिससे देहरादून जैसे शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। पेड़ लगाने के बाद उनकी देखरेख न करने की वजह से पेड़ पनप नहीं पा रहे हैं। पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण सोशल मीडिया व समाचार पत्रों तक ही सीमित है।देवभूमि महासभा ने संकल्प लिया कि इस बरसात के समय पर अपने संसाधनों से दुल्हनिया नदी के किनारे दोनों तरफ छायादार फलदार आम, पीपल, बरगद और जामुन के पेड़ लगाए जाएंगे। इसके साथ ही उनकी देखरेख का काम भी किया जाएगा। इस अवसर पर देवभूमि महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सेमवाल, महास...