हल्द्वानी, मई 29 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। खेल जगत फाउंडेशन की ओर से आयोजित द्वितीय देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हल्द्वानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। महापौर और जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर यात्रा को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।यह यात्रा उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में भ्रमण कर रही है। हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचने पर लगभग 800 खिलाड़ियों को खेल जगत फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारी भी मौजूद रहे। संस्थापक रतन गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य नशा मुक्ति, खेल, पर्यावरण और लोक संस्कृति को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता कल उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए फर्जी खेल संघों स...