रिषिकेष, अप्रैल 11 -- हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे उत्तराखंड में निवेश और पर्यटन का मजबूत आधार बनेगा। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि यह दिन उत्तराखंड के विकास इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे के शुरू होने से देहरादून और दिल्ली के बीच यात्रा समय में बड़ी कमी आएगी, जिससे आमजन, व्यापारियों और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा। कहा कि यह एक्सप्रेसवे सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधा उपलब्ध कराएगा, ईंधन की बचत करेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगा। साथ ही इससे राज्य में निवेश, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.