देवभूमि को बाजारू संस्कृति में बदला जा रहा; बद्रीनाथ में DJ कॉन्सर्ट पर भड़के भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी
देहरादून, सितम्बर 25 -- उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में हाल ही में हुए डीजे कॉन्सर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने घोर आपत्ति दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर वह अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार पर भी भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि इतने पवित्र स्थल पर जहां शंख बजाने की भी मनाही है, वहां ऐसे कार्यक्रम की अनुमति देना सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन और पवित्रता पर सीधा आघात है। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को देवभूमि को बाजारू संस्कृति में बदलने की कोशिश बताया और धर्मगुरुओं से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों के जरिए हिमाचल की पवित्र भूमि को नाच ग्रह बनाने का आरोप भी लगाया। इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर की एक पोस्ट में जोशी ने लिखा, 'बद्रीनाथ धाम में संगीत समारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.