देहरादून, दिसम्बर 22 -- देवभूमि काली सेना ने बांग्लादेश में हिंदु युवक की हत्या के विरोध और बांग्लादेश में हिंदु विरोधी माहौल के खिलाफ रायपुर चौक में देर शाम को प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। बांग्लादेश के झंडे के ऊपर खड़े होकर प्रदर्शन किया गया। सोमवार को प्रदेश प्रमुख काली सेना भूपेश जोशी के नेतृत्व में काली सेना कार्यकर्ता रायपुर चौक में एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे। प्रदेश प्रमुख काली सेना भूपेश जोशी ने बताया कि उनका संगठन धरना, प्रदर्शन में विश्वास नहीं रखता। इसीलिए अभी तक वह प्रदर्शन से दूर थे। लेकिन बांग्लादेश की घटना के विरोध में किसी भी राजनैतिक दल का बयान न आना दुखद है। किसी भी हिंदू संगठन ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी न ही सड़कों पर प्रदर्शन किया। इसलिए उनके संगठन को प्रदर्शन के लिए आगे आना पड़ा है। ...