हरिद्वार, जून 26 -- उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार की देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की सोच विकसित करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में हरिद्वार, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल के राज्य स्तरीय महाविद्यालयों के 44 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ उद्यमी मानसिकता, व्यवसायिक विचारों के विकास, ब्रांडिंग, विपणन, ब्रेनस्टॉर्मिंग और आइडिया वैलिडेशन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं। समूह गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों के व्यावहारिक कौशल को भी विकसित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवस...