रुद्रपुर, अगस्त 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उच्च शिक्षा विभाग की देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, अहमदाबाद के ओर से ईटीसी हल्द्वानी में आयोजित आवासीय उद्यमिता बूटकैम्प के दूसरे दिन 63 विद्यार्थियों को व्यवसाय स्थापना और विस्तार से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। बूटकैम्प में शहीद भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय रुद्रपुर, राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर, राजकीय महाविद्यालय टनकपुर, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दाचौर, राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन उद्यमिता विशेषज्ञ डॉ. रजत शर्मा, परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र सिंह मेहरा (नैनीताल) और महेन्द्र रौतेला (अल्मोड़ा) ने...