देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी यूनियन का गठन
काशीपुर, मई 29 -- बाजपुर, संवाददाता। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित पर्यावरण मित्रों की बैठक में देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी यूनियन का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सुरेश कुमार लाला को यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। यूनियन के लोकतांत्रिक गठन में सुरेश कुमार 'मिल्ले' को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को महामंत्री, विनोद कुमार को मंत्री, बंटी कुमार को कोषाध्यक्ष और राजेश कुमार को प्रचार मंत्री की कमान सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी उत्तराखण्ड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि के मार्गदर्शन में गठित हुई। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और संगठन के हित में पूरी निष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.