बागेश्वर, जुलाई 8 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मी संघ के आह्वान पर चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर यह क्रमिक अनशन लगातार जारी रहेगा। बुधवार को नगर पालिका परिसर में अनशन में संगठन के उपाध्यक्ष विजेंद्र कुमार, सतीश कुमार, नन्देलाल, रामगोपाल और संजय कुमार शामिल हुए। सफाईकर्मियों ने सरकार से अपनी लंबित मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: बागनाथ फड़ समिति ने दिया सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...