सहारनपुर, फरवरी 28 -- होली आदि त्यौहारों पर लोगों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मुहैया कराने को खाद्य विभाग का सघन छापेमारी अभियान जारी है। शनिवार को देवबंद में 83,600 रुपए का 380 किलो खोया एवं सहारनपुर में 32 हजार रुपए की 200 किलो छेना मिठाई अस्वास्थ्यकर स्थितियों में पाए जाने पर नष्ट कराई गई और पांच नमूने भरकर जांच को भेजे गए। मंडलीय सहायक आयुक्त (खाद्य) अशोक कुमार एवं सहायक आयुक्त द्वितीय मनोज वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा निकट मदरसा देवबन्द में सहारनपुर रोड पर शहजाद पुत्र समी को वाहन संख्या यूके07 बीयू5101 मारूति से करीब 380 किग्रा खोया विक्रय के लिए ले जाया जा रहा था जिसका निरीक्षण कर 2 नमूने संग्रहित किए गए और शेष करीब 83,600 रुपए के खोये को मिलावट के आधार पर अस्वास्थ्यकर स्थिति में रखे ...