सहारनपुर, अगस्त 30 -- सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र में एक के बाद एक 14 ट्रांसफार्मरों की चोरी ने बिजली महकमे की नींद उड़ा दी है। खेतों और ट्यूबवेलों पर लगे ट्रांसफार्मरों को चोर आसानी से उखाड़कर ले जा रहे हैं। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस प्रशासन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

चोरी की घटनाओं की गंभीरता मामले की गंभीरता को देखते हुए देवबंद बिजली एक्सईएन ने सीओ पुलिस को पत्र लिखकर, बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। एक्सईएन के अनुसार, ट्रांसफार्मर चोरी की 14 घटनाओं से विभाग को 17,53,162 रुपए की वित्तीय हानि हुई है। खास है कि अभी तक क्षेत्र व जिले में ट्यूबवेलों से मोटर, स्टार्टर और अन्य उपकरणों आदि की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, लेकिन ट्रांसफार्मरों को उखाड़कर ले जाने की घ...