सहारनपुर, मई 21 -- देवबंद। भारतीय अति पिछड़ा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर के जनपद कुटेसरा गांव निवासी पिंटू की हत्या के खुलासे को सीओ कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पीडितों ने चेतावनी दी कि यदि उक्त हत्याकांड का शीघ्र खुलासा नहीं किया जाता तो मजबूरन उन्हें बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमे बनाई थी लेकिन 17 दिनों बाद पुलिस के हाथ खाली हैं। मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल के गांव कुटेसरा निवासी पिंटू (22) प्रजापति देवबंद के गांव घलौली में ईंट-भट्टा पर मुंशी का कार्य करता था। पिंटू का शव देवबंद-मुजफ्फरनगर के बार्डर के गांव आखनोर खेड़ी में देर रात दो मई को मिला था। यह भी पढ़ें- लाठी से पीटकर युवक की हत्या, सड़क जाम पिंटू बीती 29 अप्रैल से संदिग्ध अवस्था में गायब था। शव तीन-च...