सहारनपुर, अप्रैल 10 -- देवबंद, संवाददाता। केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र के विशेषज्ञों की टीम ने गुरुवार को देवबंद पहुंच गन्ना अधिकारियों के साथ क्षेत्र के किसानों के खेतों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गन्ना फसल की वर्तमान स्थिति, कीट प्रकोप तथा उनके प्रभावी नियंत्रण को किए जा रहे कार्यों की स्थलीय समीक्षा की। साथ ही किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी दी। डा. किरण नेगी, दिव्या जोशी, सतेंद्र कुमार शर्मा समेत अन्य विशेषज्ञों की टीम ने किसानों को गन्ना फसल की सुरक्षा के समुचित तकनीकी सलाह दी। टरम ने किसानों को उत्पादन एवं गुणवत्ता सुधार के लिए उन्नत कृषि तकनीकों का प्रयोग आवश्यक बताया। इस दौरान उन्होंने एकीकृत कीट प्रबंधन के अंतर्गत फेरोमोन ट्रैप के उपयोग, प्रभावित पौधों की समयबद्ध कटाई (शूट/लीफ कटिंग) एवं अन्य वैज्ञानिक उपाय...