सहारनपुर, मई 23 -- देवबंद, संवाददाता। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका ईओ को तीन सूत्रीय ज्ञापन दिया। साथ ही ज्ञापन में नगर में साफ-सफाई को 50 कर्मचारियों की नियुक्ति कराए जाने की मांग की गई। नगर पालिका परिषद ईओ दिए ज्ञापन में शासनादेश द्वारा एक जनवरी 2026 से लागू दो प्रतिशत भत्ते को जल्द से जल्द लगाए जाने की मांग की। साथ ही लगातार सभी सफाई यूनियन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वर्दी की मांग को पूरी न किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। कहा कि जल्द से जल्द आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वर्दी दिए जाने की भी मांग की। ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका की आबादी लगातार बढ़ रही है जिससे कर्मचारियों को अपने हिस्से से अधिक काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसलिए पालिका बोर्ड में प्रस्ताव पास कर 50 कर्मचारियों की वाल्मीकि समाज से निय...