सहारनपुर, मार्च 20 -- देवबंद। बुधवार रात रशीदिया मस्जिद में दुआ में शामिल होने आए हरियाणा और उत्तराखंड के दो लोगों की कारों में असमाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर डाली। पीड़ित कार मालिकों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उत्तराखंड के रुड़की निवासी नाजिम अली और हरियाणा के यमुनानगर निवासी परवेज गुरुवार को रशीदिया मस्जिद में कलाम पाक मुकम्मल होने पर दुआ में शरीक होने के लिए देवबंद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी कारें स्टेट हाईवे स्थित मोहल्ला सैनी सराय में सड़क किनारे खड़ी की थी। आरोप है देर रात दुआ खत्म होने पर जब वह वापस लौटे तो उन्हें दोनों कारों के अगले शीशे टूटे मिले और टायर भी कटे हुए थे। कारों की हालत देख वहां अकीदतमंदों की भीड़ जमा हो गई और घटना पर रोष जताया। पीड़ितों ने कोतवाली में दी तहरीर में इसे एक वर्ग के प्रति बने नफरत के माह...