पौड़ी, मई 27 -- पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर मंगलवार को कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं। एक गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर किया गया है। चार का उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है। चिकित्सकों ने दो घायलों को खतरे से बाहर बताया है। वहीं राजस्व पुलिस हादसे के पीछे नींद की झपकी को कारण मान रही है। कोट ब्लाक के फुलण गांव के मूल निवासी सूरज भट्ट दिल्ली के ओम विहार उत्तम नगर में रहता है। वहां वह प्राइवेट नौकरी करता है। बीते सोमवार देर शाम वह पत्नी पूनम देवी, बहन प्रियंका, पूजा व ममेरी बहन रेनू के साथ कार से गांव को लिए निकले। मंगलवार सुबह पौने आठ बजे पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर किनगोडीधार व गडेरा के बीच अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.