धनबाद, जनवरी 23 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि लोदना क्षेत्र की नॉर्थ साउथ तिसरा जीनागोरा विभागीय परियोजना का रास्ता काटे जाने के खिलाफ गुरुवार की सुबह देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन और बीसीसीएल के विभागीय कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें तीन अभियंता सहित आधा दर्जन कर्मी घायल हो गए। आउटसोर्सिंग कंपनी के जीएम शीतला सिंह भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जियलगोरा अस्पताल तथा केंद्रीय अस्पताल धनबाद में चल रहा है। घटना के विरोध में श्रमिक संगठनों के लोग सड़क पर उतर गए। ठाकुर मोड़ के समीप झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग को लोगों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जाम कर दिया। झरिया विधायक रागिनी सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह भी समर्थकों के साथ पहुंचे। दोनों ने पुलिस अधिकारियों के सामने हुई मारपीट पर नाराजगी जताई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जो भी दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.