पाकुड़, अप्रैल 27 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत देवपुर निवासी 50 वर्षीय रामू मंडल की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह तोड़ाई से पैदल अपने घर देवपुर लौट रहा था। इसी दौरान मोहनपुर मोड़ के समीप वह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक तोड़ाई गया हुआ था और लौटने के क्रम में मोहनपुर मोड़ के पास घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पुलिस एवं ग्रामीणों की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ होगा। हांलाकि घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि रामू मंडल अविवाहित था।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.