पाकुड़, अप्रैल 23 -- प्रखंड के देवपुर स्थित श्री महावीर मंदिर परिसर में गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस दौरान काफी संख्या में कुंवारी कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर तोड़ाई नदी तक पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर लाया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत कर श्रद्धा प्रकट की। आयोजक रामचंद्र साहा ने बताया कि श्री श्री 1008 हनुमंत महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ चतुर्वेदी मठ वृंदावन धाम से आये ...