बेगुसराय, अप्रैल 27 -- नावकोठी। प्रखंड के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र देवपुरा में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छह महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने पूरी सावधानी और सुरक्षा मानकों के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन का नेतृत्व डॉ. शोभा रानी ने किया। मौके पर फिजिशियन डॉ. हिमांशु कुमार, जीएनएम रवि कुमार, एएनएम सुमन रानी, कपूरचंद्र, सदानंद, फर्मासिस्ट नवीन कुमार एवं मनीष कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- शिविर में 62 लोगों की टीबी जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...