गिरडीह, फरवरी 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के देवपहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में मठाधीश स्वामी गौरवानंद जी महाराज ने शनिवार की रात में विधिवत फीता काटकर रामलीला मंचन का उदघाटन किया। बतला दें कि नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इधर मध्यप्रदेश सतना के खजुरिताल से आए आदर्श रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार की संध्या में मंडली संचालक गुरु प्रसन्न दास जी महाराज के नेतृत्व में कलाकारों ने भगवान श्रीराम जन्म प्रसंग, ताड़का वध प्रसंग की लीला का मंचन किया गया। इसके पूर्व शनिवार की रात्रि में नारद मोह प्रसंग की लीला का मंचन किया गया। मौके पर बसंत तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, मनोज कुमार राय, रामनारायण दास, अनिल चौधरी, सुरंजन सिंह, सहदेव शर्मा, विष्णुकांत पाठक, उदय राय, किश...