देवनपुर में मारपीट मे छह को नामजद कर केस दर्ज
बहराइच, फरवरी 20 -- बहराइच। हुजूरपुर थाने के देवनपुर गांव में मंगलवार को दोपहर में लगभग 12 बजे मारपीट हो गई। जमकर पथराव किया गया। जिसके चलते एक पक्ष से पंकज, शंकर दयाल, प्रेमनारायण व दूसरे पक्ष राकेश, उमाशंकर, भाष्कर चोटहिल हो गए। गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे एसएसआई राजीव कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामजीत यादव, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार, अमित कुमार ने स्थित संभाली। उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों पक्षों के छह लोगों को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.