लोहरदगा, मई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में दामोदर नदी के उद्गम स्थल कुडू प्रखंड के चूल्हापानी में 25 मई को देवनद दामोदर महोत्सव गंगा दशहरा कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री सह विधायक जमशेदपुर पश्चिमी सरयू राय होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे पूजा, हवन एवं आरती से शुरू होगा। इसके बाद अतिथि और वक्ता स्थानीय जनता को संबोधित करेंगे। युगांतर भारती के जिला प्रमुख सह दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक बाल कृष्णा सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के भव्य बनाने की तैयारी जिला प्रशासन के साथ मिलकर की जा रही है। दामोदर नदी केवल जल स्रोत नहीं बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान एवं धार्मिक पहचान है। यह भी पढ़ें- 25 मई को स्थानीय अवकाश घोषित लोहरदगा जिला दामोदर नद का उद्गम स्थल है, यहां हर वर्ष गंगा दशहरा का...