वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी। देव दीपावली पर काशी की छटा देखने का क्रेज पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन देता है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में देव दीपावली पर घाटों की खूबसूरती निहारने के लिए देशी विदेशी पर्यटकों ने अभी से होटल,गेस्ट हाउस में बुकिंग करा ली है। इस साल 22-24 नवंबर के बीच सभी होटलों में कमरों की बुकिंग तीन गुना तक ज्यादा कीमतों पर हो रही है। अब तक 80 प्रतिशत से अधिक बुकिंग हो गई है और कई होटलों ने बुकिंग भी क्लोज कर दी है। मध्य एशिया में युद्ध के कारण लगभग दो माह से प्रभावित पर्यटन उद्योग को बूस्टर डोज भी मिला है। पांच सितारा, चार सितारा होटलों और घाट किनारे कुछ आलीशान होटलों में एक दिन का एक कमरे का किराया एक लाख से डेढ़ लाख रुपये है। जबकि सामान्य दिनों में यह 40 से 60 हजार रुपये होता है। 10 से 20 हजार रुपये के कमरों की कीमत 40-50 हजा...