महाराजगंज, दिसम्बर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम ने बनरसिया कला स्थित देवदह स्तूप और पर्यटन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उत्खनन के दूसरे चरण के लिए उन्होंने समन्वय बनाकर सर्वे कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सबसे पहले देवदह स्तूप के उत्खनन कार्य को देखा और क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी से उत्खनन से प्राप्त निष्कर्षों और दूसरे चरण के उत्खनन कार्य की जानकारी ली। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने बताया कि राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा कुल 88 एकड़ भूमि को संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है। इसमें मुख्य स्तूप की खुदाई में शुंग, कुषाण और मौर्य कालीन अवशेष प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रमुख पुरातत्विक अवशेष गुप्तकालीन मृदभांड के टुकड़े, मनके और ताम्र सिक्के शामिल हैं। समुद्रगुप्त कालीन दंडधारी प्रकार का स्वर्ण सिक्का विशेष उल्लेखनीय है। कुष...