महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भिक्षु सुमित रत्न महाथेरोलखनऊ से महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर के ऐतिहासिक बौद्ध स्थल देवदह व चौक बाजार के रामग्राम पहुंचे। उनके आगमन पर देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बनरसिहा कला में स्थित देवदह स्तूप ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि यही स्थान भगवान गौतम बुद्ध का ननिहाल था। इतिहास और बौद्ध परंपराओं में देवदह को शाक्य वंश से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल बताया गया है, जहां से भगवान बुद्ध के मातृ पक्ष का संबंध रहा है। इसी कारण यह स्थान बौद्ध अनुयायियों के लिए विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है। इसके अलावा चौक बाजार के समीप जंगल ...