बिहारशरीफ, जनवरी 21 -- देवदत्त स्तूप : विदेशी सैलानियों के लिए पूजनीय पर न रखरखाव है न सुरक्षा, लोग चूल्हा बना मना रहे पिकनिक महज 3 किमी दूरी पर है एएसआई का कार्यालय फोटो : देवदत्त स्तूप : सूर्यकुंड के पास स्थित देवदत्त स्तूप का लगा बोर्ड व उगीं झाड़ियां। देवदत्त स्तूप 01 : देवदत्त स्तूप के पास की प्रमाचीन दीवार पर उगीं झाड़ियां। राजगीर, निज संवाददाता। ब्रह्मा के पुत्र वसु द्वारा निर्मित ब्रह्मकुंड के पास स्थित है देवदत्त स्तूप। इस स्थान पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा बोर्ड भी लगाया गया है। इसपर इस स्थान को अति महत्वपूर्ण बताया गया है। लेकिन, इसका रखरखाव भागवान भरोसे है। चारों ओर झाड़ियां उग आयी हैं। हद तो यह कि आने वाले सैलानी यहां पिकनिक मना रहे हैं। बजाप्ता यहां कई चूल्हे बनाये गये हैं। दीवार पर अवांधित पौधों ने डेरा जमा ल...