देवदत्त पडिक्कल नंबर-1, यहां सोनल दिनुशा दूसरे नंबर पर; IND-SL टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा चौके-छक्के
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का अंत कोलंबो में हुए ड्रॉ मुकाबले के साथ हुआ। पांचवें दिन की शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत जाएगी। फॉलोऑन लेने के बाद श्रीलंका दूसरी पारी में भी 6 विकेट गंवा चुका था और उनके पास 16 रनों की मामूली बढ़त थी। टीम इंडिया का प्लान यह था कि वह पहले जल्द से जल्द मेजबानों को 4 और बल्लेबाजों का आउट करे और उसके बाद छोटे से टारगेट को चेज कर सीरीज को 2-0 से अपने नाम करे। हालांकि भारत के इस प्लान पर सोनल दिनुशा ने पानी फेर दिया। वह पूरे दिन बल्लेबाजी करते रहे और पहली इनिंग की तरह दूसरी पारी में भी उन्होंने शतक जड़ 133 रनों की नाबाद पारी खेली। सोनल दिनुशा भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में 420 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि एक लिस्ट में वह देवदत्त पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.