नई दिल्ली, अगस्त 17 -- इंडिया वर्सेस श्रीलंका दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है। दो दिन के खेल के बाद टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। भारत ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। टीम इंडिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल देवदत्त पडिक्कल ने अदा किया। चोटिल साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में उन्हें नंबर-3 पर बैटिंग करने का मौका मिला और इस लेफ्टी बल्लेबाज ने इस मौके का जमकर फायदा उठाया। पडिक्कल ने 167 रनों की करियर बेस्ट धमाकेदार पारी खेली और अपनी जगह नंबर-3 पर मजबूत करने की कोशिश की। पडिक्कल ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स तोड़े, आइए एक नजर इस लिस्ट पर डालते हैं।देवदत्तप पडिक्कल ने रचा इतिहास पडिक्कल श्रीलंका में 150+ रन बनाने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय बन गए हैं...