पिथौरागढ़, जनवरी 6 -- पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने देवत गांव में जागरूकता शिविर लगाया। थानाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने बुजुर्ग लोगों से उनका हालचाल जाना। बाद में पुलिस ने लोगों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने से उपायों के बारे में बताया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से नशे से दूरी बनाने की अपील की। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी व क्राइम की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर में देने को कहा। यहां उप निरीक्षक सुप्रिया नेगी, उप निरीक्षक आनन्द गिरी सहित ग्रामीण मौजूद रहे। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.