बिजनौर, जून 15 -- सबलपुर बीतरा में शिव मंदिर और देवता स्थल पर रास्ता न होने के कारण गांव की महिलाओं ने स्वयं श्रमदान कर रास्ता बना दिया। खेत स्वामियों द्वारा रास्ते का विरोध करने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने मामला राजस्व विभाग का बताकर फिलहाल दोनों पक्षो को यथास्थिति कायम रखने की बात कहते हुए शांत कर दिया।

महिलाओं द्वारा मंदिर तक पहुंचने के प्रयास गांव सबलपुर बीतरा में ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर प्राचीन देवता स्थल के समीप डेढ़ वर्ष पूर्व शिव मंदिर का निर्माण कराया था। लेकिन देव स्थल और मंदिर पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है। सोमवार को महिलाएं एकत्र होकर मंदिर पर पहुंची और उन्होंने श्रमदान कर खेतों में मंदिर पर आवागमन के लिए रास्ता बना दिया। खेत स्वामी सुनील कुमार, जाकिर, शाकिर आदि ने अपने खेतों में रास्ता...