छपरा, अप्रैल 19 -- फोटो- 2 मढ़ौरा के बहुआरा पट्टी में आयोजित परशुराम जयंती समारोह में पहुचे एम्स के डॉक्टर जगजीत पांडेय और ब्रह्मर्षि नेता जहानाबाद के आशुतोष कुमार मढ़ौरा। संवाददाता मढ़ौरा के बहुआरा पट्टी में आयोजित परशुराम जयंती समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सहित किसी भी देवी-देवता या महापुरुष को जातियों में बांटना उनके कद को छोटा करता है और इससे समाज में द्वेष फैलता है। उन्होंने लोगों से सर्व समाज के कल्याण की भावना से काम करने की अपील करते हुए कहा कि तभी सभी वर्गों से सम्मान प्राप्त होगा। यह भी पढ़ें- ब्राह्मण महासभा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित आशुतोष कुमार ने स्वामी सहजानंद सरस्वती, गुरु चाणक...